Adjectives for Comparison तुलनावाचक विशेषण
एक श्रेणी के nouns में तुलना
करने में Adjectives की विशेष भूमिका है. English भाषा में तुलना 3
स्तर पर की जा सकती है.
Adjectives
used to compare nouns of the same category are Adjectives of
Comparison. There are three levels of comparison in the English
language.
- Positive Degree -
मूलावस्था
- Comparative Degree -
उत्तरावस्था
- Superlative Degree -
उत्तमावस्था
पहला स्तर - Positive Degree
(मूलावस्था)
The
first level of comparison is the positive degree.
पहले स्तर
पर adjective का प्रयोग उसके साधारण रूप में होता है, जैसे...
| Raju is strong. |
|
यहाँ पता चलता है कि Raju
बलवान है.
|
इसका उपयोग केवल किसी गुण की
उपस्थिती का वर्णन करने के लिये किया जाता है. यह उस adjective का
positive degree कहलाता है.
दूसरा स्तर - Comparative Degree
(उत्तरावस्था)
The
second level of comparison is the comparative degree. This type of
compares between two things or persons.
दूसरे स्तर पर
adjective का प्रयोग दो व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच तुलना करने के
किया जाता है, जैसे...
| Raju is stronger
than Mahesh. |
|
इस वाक्य से यह जानकारी
मिलती है कि Raju और Mahesh में से Raju ज्यादा बलवान है.
|
यहाँ stronger शब्द
strong का comparative degree कहलाता है.
तीसरा स्तर - Superlative Degree
(उत्तमावस्था)
The
superlative degreee of comparison is used when comparing between
more than two objects or persons
तीसरे स्तर पर adjective का
प्रयोग दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच तुलना करने के किया
जाता है, जैसे...
| Raju is the
strongest amongst his friends. |
|
यह वाक्य जानकारी देता है
कि Raju अपने मित्रों में सबसे अधिक बलवान है.
|
यहाँ strongest शब्द strong का
superlative degree कहलाता है.